इक्वाडोर में भूस्खलन होने के कारण 7 लोगों की हुई मौत, 50 लापता
इक्वाडोर में भारी बारिश के कारण सोमवार को भूस्खलन होने से 7 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग लापता हो गए। राष्ट्रपति गिलेरमो लासो ने ट्वीट कर कहा कि पास के इलाकों से बचावकर्मियों को त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने लोगों से प्रभावित इलाकों को खाली करने का आग्रह किया।