इक्वाडोर में मेक्सिको दूतावास में जबरन घुसी पुलिस, मेक्सिको ने राजनयिक संबंध किए निलंबित
इक्वाडोर की पुलिस ने मेक्सिको दूतावास में जबरन घुसकर भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए गए इक्वाडोर के पूर्व उप-राष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मेक्सिको दूतावास से ग्लास को गिरफ्तार किए जाने पर मेक्सिको ने इक्वाडोर संग राजनयिक संबंध निलंबित कर दिए हैं। मेक्सिको ने पुलिस की कार्रवाई को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।