इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चुनावी रैली के बाद गोली मारकर की गई हत्या
इक्वाडोर में बुधवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो वियाविसेंसियो की एक चुनावी रैली के बाद कार में बैठने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इसके बाद सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक संदिग्ध शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। राष्ट्रपति गीएर्मो लासो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।