इच्छामृत्यु के लिए एम्स में हरीश राणा का खाना बंद, आज से नहीं दिया जाएगा पानी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरीश राणा की इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स में प्रक्रिया शुरू हो गई है। 32-वर्षीय हरीश को ट्यूब से खाना (पोषण) देना बंद कर दिया गया है और मंगलवार को पानी देना भी बंद कर दिया जाएगा। एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, खाना-पानी बंद होने के बाद व्यक्ति औसतन 10-दिन जीवित रह सकता है।