इज़रायली राजदूत ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन; कहा- यह मेरे लिए सम्मान की बात है
इज़रायल के राजदूत रूवेन अज़ार ने बुधवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है।" उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर श्रद्धालुओं को देखकर भी अभिभूत हूं जो रोज़ाना इतनी बड़ी संख्या में यहां आते हैं।"