इज़रायली सरकार ने देश में UN के महासचिव के प्रवेश पर लगाई रोक
ईरान से जारी संघर्ष के बीच इज़रायल ने देश में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के प्रवेश पर रोक लगाई है। विदेश मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने गुटेरेश पर इज़रायल के खिलाफ पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो ईरान के जघन्य हमलों की निंदा नहीं कर सकता वह इज़रायल में आने का हकदार नहीं है।