इज़रायली हमलों के बाद ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हुई तबाही की सैटेलाइट इमेज आई सामने
इज़रायल ने 13 जून को ईरान के कई परमाणु और हथियारों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे जिसकी सैटेलाइट इमेज सामने आई है। नई तस्वीरों से पता चला है कि इज़रायली हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा है। इनमें ईरान के इस्फ़हान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र, शिराज़ मिसाइल फैसिलटी व तबरीज़ उत्तर मिसाइल बेस शामिल हैं।