इज़रायली हमले में मारे गए ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख होसैन सलामी
ईरान की सरकारी मीडिया ने इज़रायली हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख होसैन सलामी के मारे जाने की पुष्टि की है। बकौल रिपोर्ट्स, इस हमले में ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौत हुई है। इज़रायल ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए उसकी कई न्यूक्लियर साइट्स व सैन्य ठिकानों पर बमबारी की है।