इज़रायली हमले में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हुई मौत
लेबनान के बेरूत में हिज़्बुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय पर इज़रायल द्वारा हमला किए जाने के बाद इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई है। आईडीएफ ने कहा, "हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।" शनिवार तड़के किए गए ये हवाई हमले करीब 5 घंटे तक चले थे।