इज़रायल-ईरान के बीच युद्ध होने पर भारत सहित दुनियाभर में कौन-कौनसी चीज़ें हो सकती हैं महंगी?
ईरान-इज़रायल के बीच युद्ध होने से समुद्री रूट प्रभावित होगा और दुनियाभर में उन चीज़ों की कीमतें बढ़ेंगी जिनका निर्यात/उत्पादन ईरान या इज़रायल में होता है। इनमें कच्चा तेल-पेट्रोलियम उत्पाद, सोना-चांदी, खाद्य वस्तुएं, प्राकृतिक गैस व बिजली, औद्योगिक धातुएं व रसायन, उर्वरक और ड्राय फ्रूट्स शामिल हैं। इसके अलावा भारत कई महत्वपूर्ण वस्तुओं के लिए ईरान पर निर्भर है।