इज़रायल और लेबनान के बीच हुई ऐतिहासिक शांति वार्ता
लंबे समय से युद्ध की स्थिति में रहे इज़रायल और लेबनान ने कई दशकों बाद पहली बार ऐतिहासिक सीधी वार्ता की है। यह शांति वार्ता वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेज़बानी में हो रही है। दक्षिणी लेबनान में इज़रायली सेना से लड़ रहे ईरान द्वारा समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह ने इस बातचीत का विरोध किया है।