इज़रायल और सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम, अमेरिकी राजदूत ने किया एलान
इज़रायल और सीरिया युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने घोषणा करते हुए कहा कि तुर्किये, जॉर्डन और पड़ोसी देशों ने इस युद्धविराम का समर्थन किया है। उन्होंने X पर लिखा, "हम ड्रूज़, बैडोइन और सुन्नियों से कहना चाहते हैं...कि वे हथियार डाल दें...अन्य अल्पसंख्यकों संग मिलकर नए सीरिया का निर्माण करते हैं।"