इज़रायल की नौसेना ने उत्तरी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के टॉप कमांडर को पकड़ा: अधिकारी
इज़रायली सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उनकी नौसेना ने उत्तरी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के टॉप कमांडर को पकड़ा है। बकौल अधिकारी, पकड़े गए कमांडर को इज़रायली क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। लेबनानी सेना का कहना है कि इज़रायली नौसेना ने उनके एक नागरिक का अपहरण किया है।