इज़रायल की वायुसेना के हमले में ईरान का स्पेस रिसर्च सेंटर हुआ तबाह
इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के दौरान उसकी वायुसेना ने ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर को नष्ट कर दिया। सेना के अनुसार, हमले तेहरान स्थित कई वायु रक्षा प्रणाली उत्पादन स्थलों व एक प्रमुख कारखाने पर किए गए। आईडीएफ के अनुसार, सेंटर का उपयोग खुफिया जानकारी जुटाने के लिए होता था।