इज़रायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें
गाज़ा में इज़रायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुए हमास ने कहा है कि वह इज़रायल से 'एक निश्चित संख्या में' फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में 10-जीवित बंधकों और 18-शवों को सौंपेगा। बकौल हमास, वह गारंटी चाहता है कि गाज़ा में फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता लगातार मिलती रहेगी। हमास ने गाज़ा में स्थाई युद्धविराम की शर्त रखी है।