इज़रायल के हवाई हमले में मारे गए यमन के 35 हूती विद्रोही, सैन्य मुख्यालय किया तबाह
इज़रायल ने बुधवार को यमन की राजधानी सना समेत कई इलाकों में हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में 35 हूती विद्रोही मारे गए जबकि 130 लोग घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुद 35 मौतों की पुष्टि की है। सैन्य मुख्यालय और एक ईंधन स्टेशन को भी निशाना बनाया गया है।