इज़रायल ने 1,100 टन बम गिराकर हिज़्बुल्लाह की सुरंगों को किया तबाह, महसूस हुए भूकंप जैसे झटके
इज़रायल ने दावा किया है कि उसने दक्षिण लेबनान में 'अली अल-ताहेर रिज' के नीचे बने हिज़्बुल्लाह के बड़े अंडरग्राउंड नेटवर्क को तबाह किया है। बकौल रिपोर्ट्स, 1100 टन बम बरसाए जाने से ज़बरदस्त धमाका हुआ जिससे 4.1 तीव्रता के भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। इज़रायली सेना के मुताबिक, 2 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी इन सुरगों में मिसाइलें/ड्रोन/अन्य हथियार थे।