इज़रायल ने 48 घंटों में सीरिया पर किए 480 हवाई हमले, डिमिलिटराइज़्ड बफर ज़ोन में घुसा
सीरिया में बशर अल-असद के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर जाने के बाद इज़रायल ने 48-घंटों में सीरिया पर 480 हवाई हमले किए हैं। इज़रायली सेना ने मंगलवार को बताया कि सीरिया के अधिकतर रणनीतिक हथियारों के भंडार पर हमले हुए हैं। सीएनएन के मुताबिक, इज़रायली सेना 50-साल में पहली बार डिमिलिटराइज़्ड (विसैन्यीकृत) बफर ज़ोन में घुसी है।