इज़रायल ने UNGA में दुनिया के नेताओं का उड़ाया मज़ाक, वीडियो में उन्हें दिखाया तोता
इज़रायल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं का मज़ाक उड़ाया है। उसने वीडियो शेयर किया जिसमें नेताओं को तोते के रूप में दिखाया गया है। इज़रायल ने कैप्शन लिखा, "तोते एक के बाद एक वही बात दोहराते हैं- 'इज़राइल को दोषी ठहराओ'।" अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट ने इज़रायल पर नरसंहार/युद्ध अपराधों का आरोप लगाया है।