इज़रायल ने US-ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता का दावा किया खारिज, कहा- वह भरोसे लायक नहीं

इज़रायल ने अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाने के पाकिस्तान के दावों को खारिज किया है। भारत में इज़रायली राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा, "हम पाकिस्तान को भरोसेमंद पक्ष की तरह नहीं देखते...हमारे लिए मुख्य मुद्दों पर...अमेरिका संग समन्वय अहम है।" इज़रायल ने लेबनान को युद्धविराम में शामिल करने का पाकिस्तान का दावा भी नकारा है।

Load More