इज़रायल ने ईरान के 6 एयरबेस पर की एयर स्ट्राइक, सैन्य विमानों को बनाया निशाना
इज़रायली एयर फोर्स (आईएएफ) ने सोमवार को ईरान के 6 एयरबेस पर एयर स्ट्राइक की। आईएएफ ने कहा कि इस हमले में रनवे, अंडरग्राउंड बंकर, रिफ्यूलिंग प्लेन, एफ-14, एफ-5 और एएच-1 एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया। आईएएफ ने स्ट्राइक का एक वीडियो X पर शेयर किया है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे।