इज़रायल ने गाज़ा के स्कूल पर किया हवाई हमला, 30 से अधिक लोगों की हुई मौत
गाज़ा स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाज़ा में एक स्कूल पर इज़रायल द्वारा किए गए हवाई हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से अधिक घायल हो गए हैं। वहीं, इज़रायली सेना ने बयान जारी कर कहा, "हमने स्कूल परिसर के अंदर बने हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया था।"