इज़रायल ने गाज़ा पर फिर किए हवाई हमले, 2 बच्चों समेत 14 लोगों की हुई मौत
इज़रायल द्वारा रविवार को गाज़ा पर किए गए हवाई हमलों में 2 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाज़ा के जबालिया क्षेत्र में हुए हमले में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हुई और कुछ अन्य हमलों में 5 और लोग मारे गए। गाज़ा पर इज़रायल पूर्ण नियंत्रण हासिल करना चाहता है।