इज़रायल ने गाज़ा पर फिर किया हवाई हमला, कम-से-कम 11 फिलिस्तीनियों की हुई मौत
इज़रायल ने सोमवार को गाज़ा में फिर 2 हवाई हमले किए जिनमें कम-से-कम 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहायता आपूर्ति को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं और एक हमला खाद्य आपूर्ति केंद्र पर हुआ है। इससे पहले शनिवार को उत्तरी गाज़ा में हवाई हमले हुए थे जिनमें कम-से-कम 39 लोगों की मौत हो गई थी।