इज़रायल ने गाज़ा में फिर किए भीषण हमले, मारे गए 34 लोग
इज़रायली सेना ने शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक गाज़ा में भीषण हवाई हमले किए जिसमें कम-से-कम 34 लोगों की मौत हो गई। गाज़ा शहर के फिलिस्तीन स्टेडियम में हुए हमले में 12 लोगों की मौत हुई है जहां विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे। युद्ध के चलते गाज़ा में मानवीय सहायता और आपूर्ति व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।