इज़रायल ने गाज़ा में रिफ्यूजी कैंप पर किया हमला, 40 लोगों की मौत व 60 घायल
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इज़रायल ने गाज़ा में रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 40 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले के चलते कम-से-कम 20 टेंट में आग लग गई और 30 फीट गहरे गड्ढे बन गए। हालांकि, इज़रायल ने कहा कि उसने हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया था।