इज़रायल ने गाज़ा में शुरू किया ग्राउंड ऑपरेशन, कई इलाकों पर किया कब्ज़ा
इज़रायल ने 2 माह की संघर्षविराम संधि तोड़ते हुए बुधवार को गाज़ा पर पहले हवाई हमले किए और ज़मीनी ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ के अनुसार, इस ऑपरेशन के तहत नेटज़ारिम कॉरिडोर के केंद्र तक इज़रायली सेना ने अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। इज़रायल का दावा है कि हमले केवल आतंकियों के खिलाफ हैं।