इज़रायल ने गाज़ा युद्ध से की पहलगाम हमले की तुलना, कहा- एक जैसा नरसंहार
इज़रायल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तुलना गाज़ा युद्ध से की है। इज़रायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने कहा है, "पहलगाम हमले और इज़रायली धरती पर हुए हमले में बहुत समानता है। तरीका अलग हो सकता है लेकिन नरसंहार...एक जैसा ही है।" वहीं, मार्मोरस्टीन ने कहा कि इज़रायल भारत के साथ खड़ा रहेगा।