इज़रायल ने दी चेतावनी, कहा- ईरान के पास है यूरोप के अंदर तक पहुंचने की क्षमता
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि अब ईरान के पास यूरोप के अंदर तक पहुंचने की क्षमता है। उन्होंने कहा, "ईरान ने पूरी दुनिया को अपने निशाने पर ले रखा है।" उन्होंने कहा, "वह समुद्री अंतरराष्ट्रीय मार्ग (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़) व एनर्जी सप्लाई मार्ग को बंद करके पूरी दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।"