इज़रायल ने नसरल्लाह की हत्या के लिए US निर्मित 900 किलो के बम का इस्तेमाल किया: यूएस सीनेटर
अमेरिकी सीनेटर मार्क केली ने कहा है कि हिज़बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के लिए इज़रायल ने अमेरिका में निर्मित बम का इस्तेमाल किया था। उन्होंने खुलासा किया कि हमले में 900 किलोग्राम वज़नी मार्क 84 सीरीज़ के बम का इस्तेमाल हुआ। केली ने कहा कि अमेरिका इज़रायल को हथियार मुहैया कराना जारी रखे हुए है।