इज़रायल ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की दोस्ती को दिया 'Ghibli' लुक
भारत में इज़रायल के दूतावास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती को 'घिबली' लुक दिया है। दूतावास ने X पर घिबली तस्वीरें शेयर कर लिखा, "दोस्ती की घिबली कहानी 🇮🇳🤝🇮🇱।" एक तस्वीर में पीएम मोदी और पीएम नेतन्याहू बीच के किनारे खड़े हुए हैं जबकि दूसरी में दोनों एक गाड़ी में सवार दिख रहे हैं।