इज़रायल ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की हत्या करने की कोशिश की: एक्सपर्ट
भू-राजनीतिक विशेषज्ञ पेपे एस्कोबार ने दावा किया है कि 21 जून को स्विट्ज़रलैंड में ईरान-अमेरिका वार्ता के दौरान इज़रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हत्या की कोशिश की थी। एस्कोबार के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी ने इस कथित साज़िश का पता लगा लिया और इज़रायल को कड़ी चेतावनी भेजी थी।