इज़रायल ने बेरूत एयरपोर्ट के कंट्रोल टॉवर को हैक कर ईरानी विमान को दी धमकी: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायली सेना ने शनिवार को बेरूत (लेबनान) के रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कंट्रोल टॉवर को हैक कर कथित तौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहे एक ईरानी विमान को चेतावनी दी। बकौल रिपोर्ट्स, लेबनान के परिवहन मंत्रालय ने एयरपोर्ट अधिकारियों को ईरानी विमान को लेबनानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का निर्देश दिया।