इज़रायल ने गुरुवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर बम दागे जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई है। ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के इज़रायल पर अब तक के सबसे घातक हमले के बाद इज़रायली सेना ने यह जवाबी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला मध्य बेरूत में लेबनानी संसद के पास की इमारत पर किया गया था।