इज़रायल ने भारतीय छात्रों के हॉस्टल पर किया हमला, कुछ घायल हुए: ईरान
भारत में ईरान के उप-राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने इज़रायल-ईरान संघर्ष पर कहा है कि इज़रायल ने तेहरान में भारत के कश्मीरी छात्रों के हॉस्टल पर हमला किया जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए। उन्होंने कहा, "हमने सभी विदेशी नागरिकों को सुरक्षित रखने की कोशिशें की हैं। हम भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।"