इज़रायल ने युद्ध के बीच शेयर की 'टॉप 10 खुशहाल देशों' की सूची, उसे भी किया गया शामिल
हमास के खिलाफ युद्ध के बीच इज़रायल ने दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खुशहाल देशों की एक सूची X पर शेयर की है जिसमें उसे पांचवें स्थान पर रखा गया है। इज़रायल ने लिखा, "वे कभी हमारे जज़्बे को नहीं तोड़ सकते।" इस सूची में फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, इज़रायल, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, लक्ज़मबर्ग, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।