इज़रायल ने लेबनान के कई गांवों पर किए हवाई हमले, 45 लोगों की मौत
लेबनान के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वोत्तर लेबनान के गांवों पर इज़रायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में अबतक कम-से-कम 45 लोगों की मौत हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से कुछ गांवों में हिज़बुल्लाह को काफी समर्थन प्राप्त है। स्थानीय सांसद हुसैन हज हसन के अनुसार, बमबारी के कारण इलाके से करीब 60,000-लोग घर छोड़कर जा चुके हैं