इज़रायल ने लेबनान के शहर कना पर किए हवाई हमले, 21 लोगों की हुई मौत

इज़रायल ने कना (लेबनान) पर हवाई हमले किए हैं जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें कना पर हुई बमबारी भी शामिल है जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। इज़रायली सेना ने कहा कि उसने नबातियेह स्थित हिज़्बुल्लाह के हथियार भंडारों को निशाना बनाया। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में नबातियेह मेयर अहमद खील मारे गए।

Load More