इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ ने कहा है कि इज़रायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद लेबनान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। फोर्सेज़ ने कहा कि 10 मिनट तक चले हमलों में 100 से अधिक हिज़बुल्लाह मुख्यालयों और कमांड ऐंड कंट्रोल केंद्रों को निशाना बनाया गया। रदवान फोर्स के असेट्स पर भी हमला किया गया।