इज़रायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, 47 लोगों की मौत व 22 घायल
इज़रायल ने पूर्वी लेबनान में हमला किया जिसमें कम-से-कम 47 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए हैं। लेबनान के एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में बचाव अभियान जारी है। इज़रायली सेना ने कहा कि उसने हिज़बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमला किया और लोगों को कम नुकसान पहुंचे इसे लेकर चेतावनी जारी की थी।