इज़रायल ने लेबनान में एयरस्ट्राइक कर हमास के कमांडर फतेह शेरिफ को किया ढेर
इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने बताया है कि इज़रायल द्वारा सोमवार तड़के दक्षिणी लेबनान स्थित अल-बास शरणार्थी शिविर पर किए गए हवाई हमले में हमास की लेबनान शाखा का प्रमुख कमांडर फतेह शेरिफ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारा गया। आईडीएफ के मुताबिक, शेरिफ ने हमास को हिज़्बुल्लाह के गुर्गों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।