इज़रायल ने लेबनान में की एयरस्ट्राइक, 11 लोगों की हुई मौत
इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह के हमले के जवाब में सोमवार को लेबनान में एयरस्ट्राइक की जिसमें कम-से-कम 11 लोगों की मौत हो गई। इज़रायल ने कहा कि उसने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों, ढांचे और रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाया। गौरतलब है, हिज़्बुल्लाह ने सीज़फायर के बावजूद इज़रायल के कब्जे वाले क्षेत्र ‘माउंट डोव’ की ओर दो मिसाइल दागी थीं।