इज़रायली सेना ने बताया है कि उसने सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर बमबारी की है। इज़रायली सेना का यह बयान दमिश्क में एक विस्फोट की आवाज़ सुने जाने के तुरंत बाद आया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इज़रायल ने दमिश्क स्थित रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है।