इज़रायल ने सीरिया पर 2 दिनों में किए 250 हवाई हमले: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायल ने पिछले 2 दिनों में सीरिया पर करीब 250 हवाई हमले किए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इज़रायली एयर फोर्स की विमानों ने सीरिया के कम-से-कम तीन प्रमुख सैन्य ठिकानों पर बमबारी की है। सीरिया में बशर अल-असद की सरकार गिरने के बाद इज़रायल ने रविवार को सीरिया में हमला करना शुरू किया था।