इज़रायल ने सबसे खुशहाल देशों की सूची की शेयर; कहा- कुछ भी हो जाए, हम खुलकर जीते हैं
इज़रायल ने दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों की सूची X पर शेयर की है जिसमें इज़रायल दूसरे स्थान पर है। इज़राइल ने लिखा, "हम किसी भी हालात से गुज़रे हों, इज़रायल खुलकर जीता है।" सूची में लिथुआनिया को सबसे खुशहाल देश बताया गया है जिसके बाद इज़रायल, सर्बिया, आइसलैंड, डेनमार्क, लक्ज़मबर्ग, फिनलैंड, रोमानिया, नीदरलैंड्स और चेक गणराज्य हैं।