इज़रायल ने हमास के टॉप लीडर मोहम्मद सिनवार को मार गिराया, IDF ने की पुष्टि
इज़रायल ने पुष्टि की है कि 13 मई को दक्षिण गाज़ा में किए गए हवाई हमले में हमास का टॉप लीडर मोहम्मद सिनवार मारा गया था। इज़रायली रक्षा बल (आईडीएफ) और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने कहा, "आतंकवादियों को खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल के नीचे एक भूमिगत कमांड और नियंत्रण केंद्र में काम करते समय मार गिराया गया।"