इज़रायल ने हमास प्रमुख की हत्या के लिए ईरानी एजेंट्स को किया था हायर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के जिस गेस्टहाउस में हाल ही में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या की गई, उसमें विस्फोटक लगाने के लिए इज़रायली खुफिया एजेंसी 'मोसाद' ने ईरान के दो सिक्योरिटी एजेंट्स को हायर किया था। बकौल रिपोर्ट्स, उन एजेंट्स ने इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के गेस्टहाउस के तीन अलग-अलग कमरों में विस्फोटक उपकरण रखे थे।