इज़रायल पर 7 अक्टूबर के हमले से पहले सुरंग में छिपता दिखा था हमास प्रमुख याह्या सिनवार
इज़रायल ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले से कुछ घंटे पहले सुरंग में छिपते हमास प्रमुख याह्या सिनवार का वीडियो जारी किया है। हमास के इस हमले में 1,200 से अधिक इज़रायली नागरिकों की मौत हो गई थी। सिनवार को हमले का मास्टरमाइंड बताया गया था और हाल ही में हमास चीफ को इज़रायल ने मार दिया है।