इज़रायल पर ईरानी हमले के बीच भारत ने इज़रायल में भारतीयों के लिए जारी की एडवाइज़री
ईरान द्वारा इज़रायल पर सैकड़ों मिसाइलों के साथ हमले किए जाने के बीच तेल अवीव (इज़रायल) स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सावधान रहने को कहा है। दूतावास ने कहा, "सभी लोग स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित आश्रयों के पास रहें।"