इज़रायल में 100% वोटों की गिनती हुई पूरी, अरब पार्टीज़ बनीं किंगमेकर;
इज़रायल की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन ने अगली नेसेट (इज़रायली संसद) के लिए 53 सीटें हासिल कीं जबकि विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। हालांकि, दोनों ही गठबंधन नेसेट में बहुमत के लिए ज़रूरी 61 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गए। अरब पार्टीज़ को रिकॉर्ड कुल मिलाकर 19 सीट मिली हैं।